Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

दीघा के शंकरपुर से समुद्र गए 16 मछुआरे लापता

मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए मांझी सहित 16 मछुआरों के लापता होने की घटना से तटीय क्षेत्र में गहरी चिंता व्याप्त है। कई दिन बीतने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने से परिजनों में भारी चिंता और बेचैनी का वातावरण है।

10 Jul 2026

दीघा के शंकरपुर से समुद्र गए 16 मछुआरे लापता

पूर्व मेदिनीपुर। मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए मांझी सहित 16 मछुआरों के लापता होने की घटना से तटीय क्षेत्र में गहरी चिंता व्याप्त है। कई दिन बीतने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने से परिजनों में भारी चिंता और बेचैनी का वातावरण है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दो जुलाई को शंकरपुर मत्स्य बंदरगाह से "जय मां काली" नामक एक मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर गहरे समुद्र के लिए रवाना हुआ था। इस ट्रॉलर में मांझी सहित कुल 16 मछुआरे सवार थे। निर्धारित समय बीतने के बाद भी ट्रॉलर के बंदरगाह पर वापस नहीं लौटने तथा उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पाने के कारण चिंता बढ़ गई।

गुरुवार रात घटना के संज्ञान में आने के बाद शंकरपुर फिशरमैन फिश ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव तथा पूर्व विधायक स्वदेश रंजन नायक ने मामले की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों को दी है। साथ ही, लापता ट्रॉलर और मछुआरों की शीघ्र तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।

मछुआरा संगठन की ओर से समुद्र और आकाश मार्ग से व्यापक खोज अभियान चलाने की मांग की गई है। विशेष रूप से हेलीकॉप्टर के माध्यम से खोज अभियान चलाने की अपील की गई है, ताकि लापता मछुआरों का शीघ्र पता लगाया जा सके। इधर, परिजन अपने प्रियजनों के सकुशल लौटने की आशा में प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीघा के शंकरपुर से समुद्र गए 16 मछुआरे लापता
मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए मांझी सहित 16 मछुआरों के लापता होने की घटना से तटीय क्षेत्र में गहरी चिंता व्याप्त है। कई दिन बीतने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News